Q: क्या वायरस गर्म और नम वातावरण में फैल सकता है?
A: COVID-19 वायरस सभी वातावरण में फैल सकता है, यह तापमान पर निर्भर नहीं करता है।
Q: क्या ठंडा मौसम COVID-19 वायरस को मार सकता है?
A: नहीं, ठंडा मौसम COVID-19 वायरस को नहीं मार सकता। शरीर का तापमान 36.5-37°C डिग्री है, इसलिए इस बात को जानने की जरूरत नहीं है।
Q: क्या गर्म पानी से नहा लेने से संक्रमण (infection) को रोका जा सकता है?
A: नहीं, क्योंकि आपके शरीर का अंदरूनी तापमान 36.5-37°C ही रहता है।
Q: क्या COVID-19 मच्छर से फैलता है?
A: नहीं, अब तक COVID-19 का मच्छर से फैलने का कोई सबूत नहीं है।
Q: COVID-19 का पता लगाने में थर्मल स्कैनर कितना प्रभावी है?
A: थर्मल स्कैनर केवल बुखार का पता लगाता है, यह सक्रिय संक्रमण (active infection) के बारे में नहीं बताता।
Q: क्या पूरे शरीर में alcohol या क्लोरीन का छिड़काव COVID-19 वायरस को मार सकता है?
A: नहीं, यह वायरस को नहीं मार सकता है जो पहले ही आपके शरीर में प्रवेश कर चुका है। इन सभी सामग्रियों का उपयोग सावधानीपूर्वक सामग्री कीटाणुरहिन (disinfect) करने के लिए किया जाना चाहिए।
Q: क्या अन्य वायरस के लिए VACCINE COVID-19 वायरस को रोक सकता है?
A: नहीं, COVID-19 नया है, इसलिए इसका VACCINE अभी तैयार नहीं हुआ है।
Q: क्या नियमित पानी से नाक साफ करने से संक्रमण को रोकने में मदद मिल सकती है?
A: नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि नियमित पानी से नाक साफ करने से संक्रमण को रोक सकता है। हालाँकि हम को साबुन से बार-बार हाथ धो कर अपनी स्वच्छता बनाए रखना चाहीये।
Q: क्या COVID-19 युवा लोगों को भी प्रभावित करता है?
A: सभी उम्र के लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन मधुमेह (Diabetes), अस्थमा जैसी अन्य बीमारी वाले लोगों में संक्रमण होने की संभावना अधिक है, इसलिए उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
Q: क्या anti-biotics COVID-19 के लिए प्रभावी हैं?
A: नहीं, क्योंकि anti-biotics वायरस के खिलाफ काम नहीं करते हैं, यह केवल बैक्टीरिया के खिलाफ काम करते है।
__________________________
यदि आपको जानकारी उपयोगी लगती है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार को share करें।
Thanks for information
ReplyDeleteKeep it up, it will help in clearing douts of general public
Good job